बीकानेर १० सितम्बर । बीती रात बीकानेर से जैसलमेर के लिए रवाना हुई ट्रेन का इंजन पटरियों से उतर गया, जिसके कारण बडा रेल हादसा होते-होते टल गया, बताया जाता हैं कि नोखडा के समीप हुई इस घटना के दौरान अगर ट्रेन की गति ंनयंत्रित नहीं की जाती तो इस हादसे में भारी जनहानि धनहानि हो जाती क्योकि बीकानेर से रवाना हुई यह ट्रेन रामदेवरा जाने वाले यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।
प्रातः जानकारी के अनुसार रात्रि करीब २.१० बजे हुई इस घटना के दौरान टन का इंजन पटरियों से उतरते ही समूची ट्रेन को इस कदर झटका लगा कि उसमें सवार यात्रियों में हा-हा कार सा मच गया और झटके के साथ ट्रेन रूकते ही आश्ंाका ग्रस्त यात्री मौके पर ही उतर गये, जिसके कारण मौका स्थल पर एकबारगी जबरदस्त अफरा तफरी सी मच गयी। इस हादसे की इत्तला मिलते ही बीकानेर से रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के अलावा सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, इसके अलावा कोलायत थाना प्रभारी बहादुरसिहं भी जाब्ता लेकर मौका स्थल पर पहुंच गये और हालात का जायजा लिया एंव मौका स्थल पर पशोपेश में फंसे ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुचाने के लिए व्यवस्थाएं की गयी। बताया जाता है। कि बीकानेर से जैसलमेर जाने वाली हादसाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को रोडवेज और निजी बसों से उनके गंतव्य स्थलों तक पहुचाने की व्यवस्था की गयी। मंडल रेल अधिकारियों ने इस घटना की अधिकृत पुष्टि करते हुए बताया है कि नोखडा के समीप रेलवे ट्रेक की वेल्डिग टूट जाने के कारण हुए इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि एंव धनहानि नहंी हुई, तथा हटाकार ट्रेक दुरूस्थ कर दिया गया है।
मालगाडी के चालक की हिदायत से टल गया हादसा
बीकानेर से जैसलमेर से के लिए रवाना हुई ट्रेन के चालक को अगर दियातरा के समीप सामने की तरफ से आई मालगाडी का चालक हादसे की आशंका से आगाह नहीं करता तो बीती रात नोखा के समीप हुआ ट्रेन हादसा भंयकर हो सकता था, बताया जाता है कि मालगाडी चालक ने बीकानेर जैलसमेर ट्रेन को आगाह कर दिया था कि नोखडा के समीप ट्रेक में गडबड है और उसने हिदायत भी दे दी कि ट्रेन की स्पीड धीमी रखे, मालगाडी के चालक की हिदायत मानते हुए बीकानेर जैसलमेर ट्रेंन के चालक ने स्पीड काफी धीमी रखी मगर उसके बावजूद भी ट्रेन का इंजन पटरियों से उतर गया।