KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Tuesday, February 14, 2012


शुद्ध के लिए युद्ध के तहत कार्यवाही
10 Sep 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर। फड बाजार के मामा भान्जा दरगाह गली के अब्दुल गफार पुत्रा अजीम खां, मोहम्मद अली पुत्रा अब्दुल गफार के खिलाफ गैस सिलेण्डरों का संग्रहित कर गैस का दुरुपयोग करने के फल स्वरूप जिला रसद अधिकारी पी.सी.मावर ने कोटगेट थाने में प्रथम सूचना दर्ज करवाई है।  जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ राजस्थान लिक्वीफाइड पेट्रालियम गैस (रेग्यूलेशन ऑफ सप्लाई एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन) आर्डर 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया है।  ऐसी स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध प्रवर्तन निरीक्षक लक्ष्मी नारायण ने पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है।  शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान 21 अगस्त को इनके पास अवैध गैस सिलेण्डर व अनाधिकृत  गैस डायरियां मिली थी।  इसी तरह प्रवर्तन निरीक्षक ने हिन्दुस्तान पेट्रेलियम कॉरपोरेशन के ऑउटलेट मैसर्स महेन्द्र सिंह सुरेन्द्र सिंह के जूनागढ के पीछे के पेट्रोल पंप के विरुद्ध अनुज्ञप्ति प्राप्त किए बिना एक अप्रेल 07 से 22 जून 09 तक पेट्रेल का व्यापार  अवैध रूप से करना पाये जाने  पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कोटगेट थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है।  जिला रसद अधिकारी मावर ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत संयुक्त जांच दल द्वारा अरिहंत सोलवेक्स प्रा.लि. बीछवाल से एक मूंगफली तेल का, मां अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज, करणी इंडस्ट्रीयल एरिया बीकानेर के यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया। इसी प्रकार रामजी मावा भंडार से मावे का, डारवा दूग्ध भंडार से दूध का नमूना लिया गया। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: DSO LPG Gas

Pelagian Dictionary

युद्ध
तहत
कार्यवाही


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sarah jane


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares