KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search any word's definition online at pelagiandictionary.com
Search Photo  
RSS 23 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website


संदिग्ध मौत की उच्च स्तर जांच की मांग
10 Sep 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Latest Jokes, SMS, Shayari, Poems and Story Collection

बीकानेर। विगत दिनों यहां मुरलीधर व्यास नगर इलाके में एक शादीशुदा युवक अखिलेश शर्मा की फांसी लगाने के कारण हुई संदिग्ध मौत के मामले में अब कई सवाल उठ रहे है।  हालांकि नयाशहर थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या मानते हुए धारा 174 के तहत मर्ग रिपोर्ट दर्ज की है मगर पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि मृतक अखिलेश ने किस परिस्थिति में और कैसे फांसी लगाई? पुलिस के अनुसार अखिलेश की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इस समूचे वाकये की इत्तला उसे जरिये पीबीएम पुलिस चौकी से घटना वाली देर रात को उस समय मिली जब अखिलेश को मृत हालात में उसकी बीवी समेत दो तीन युवक पीबीएम अस्पताल लेकर आये थे। सवाल उठता है कि जब अखिलेश की मौत उसके मकान में फांसी लगाने के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी तो पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से क्यों नहीं कराया? अगला सवाल यह है कि मृतक की लाश पीबीएम अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी पत्नी ने इस वाक्ये की इत्तला उसके परिजनों को क्यों नहीं दी? तीसरा सवाल जब अखिलेश ने अपने मकान में फांसी लगाई उस समय उसकी बीवी कहां थी?  इन सवालों के अलावा एक सवाल यह भी उठ रहा है कि अखिलेश को फांसी के फंदे से उतारकर उसे मृत हालात में पीबीएम अस्पताल तक पहुंचाने में उनकी बीवी के साथ शामिल संदिग्ध युवक कौन थे और उन युवकों को मृतक की बीवी से क्या रिश्ता है। माना जा रहा है कि अगर पुलिस इन सवालों से जुडे तथ्यों की गहनता से तहकीकात करें तो अखिलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का सनसनीखेज राज खुल सकता है। मगर पुलिस फिलहाल इस मामले में न सिर्फ पर्दा डालने की कोशिश में जुटी है बल्कि अखिलेश के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा भी नहीं कर रही है।  इस प्रकरण को लेकर यह भी चर्चा जोरों पर है कि अखिलेश की बीवी के साथ कुछ संदिग्ध युवकों के दोस्ताना संबंध थे और यह युवक अक्सर अखिलेश के घर में ही डेरा डाले बैठे रहते थे तथा कई दफा उसकी बीवी को अपने साथ घुमाने फिराने भी ले जाते थे, अपनी बीवी के साथ इन युवकों को दोस्ताना रवैया अखिलेश को काफी समय से अखर रहा था, जिसकी उसने खिलाफत करनी शुरू कर दी और यही खिलाफत उसकी मौत का सबब बन गई।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: PBM Hospital MD Nagar Akhilesh Sharma

Pelagian Dictionary

मौत
की
उच्च
स्तर
जांच
की
मांग


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Pantaloons Femina Miss India South 2010 Hyderabad Round Winners with Fashion Designer Prasad Bidappa

Katrina Kaif and Akshay Kumar in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares