बीकानेर। राज्य कर्मचारियों के बीमा एवं पी.एफ. खातों का कम्प्यूटरीकरण के उद्धेश्य से बीमा विभाग द्वारा माह जून 2009 से बीमा एवं प्रावधायी निधि खातों की पास बुक सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने आगामी दो माह में अपने शत प्रतिशत अंश दाताओं की पास बुकें व रेकार्ड सत्यापित करने का लक्ष्य रखा है। विभाग के उप निदेशक शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के बावजूद कई आहरण एवं वितरण अधिकारियों ने पर्याप्त मात्रा में पास बुकें व रेकार्ड बुक सत्यापन के लिए कार्यालय में नहीं भिजवाई जा रही है। उन्होंने समस्त कार्यालयध्यक्षो, विभागाध्यक्षों एवं आहरण वितरित अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने अधीनस्थ बीमादारों एवं खातेदारों की शत प्रतिशत बीमा एवं प्रावधायी निधि की पास बुकें राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालय को आगामी 15 दिवसों में भिजवाकर विभाग के लक्ष्य को पूर्ण करने में सहयोग करें।