राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन आज से
10 Sep
2009
आबू रोड, शान्ति एवं विकास के लिए आध्यात्मिकता-मीडिया की भूमिका विषय पर 11 से 15 सितम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन आज से शान्तिवन में शुरू हो रहा है। इस महासम्मेलन का उदघाटन शनिवार को प्रातः दस बजे राजस्थान सरकार के सूचना मंत्री मानीनय अशोक बैरवा, गुजरात सरकार के अर्बन डवलपमेन्टऔर हाउसिंग मंत्री, गांधीनगर के माननीय नितिन भाई पटेल करेंगे।
संस्थान के मीडिया प्रवक्ता ब्र॰ कु॰ करूणा ने बताया कि वर्तमान समय समाज में बढ रही चुनौतियों और उसके निदान में मीडिया के भूमिका को लेकर इस महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में एक ओर जहाँ एक विषय पर सोचने का अवसर मिलेगा वहीं दूसरी ओर इससे समाज में सकरात्मक संदेश जायेगा। इस महासम्मेलन में भारत के कोने-कोने तथा नेपाल से प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक तथा सायबर मीडिया जैसे समाचारपत्र-पत्रिकाओं के सम्पादक, मालिक, प्रबन्ध सम्पादक, समाचार सम्पादक, व्यूरो चीफ, रिपोर्टर टीवी रेडियो, चैनल्स के निदेशक, प्रोड्यूसर, समाचार सम्पादक, समाचार सम्पादक, सूचना एवं जनसम्फ विभाग, सूचना मंत्रालय के मंत्री तथ अधिकारी, समाचार एजेन्सियों के अधिकारी, मीडिया अध्येता तथा मीडिया विद्यार्थियों सहित 15 सौ से भी ज्यादा लोग भाग ले रहे हैं।
इस महासम्मेलन का उदघाटन 12 सितम्बर को प्रातः दस बजे देश-विदेश से आये मीडियाकर्मियों के बीच होगा। यह महासम्मेलन तीन दिन तक चलेगा जिसमें मीडिया के ज्वलंत मुदों पर चर्चा होगी तथा उसके सकारात्मक प्रयास ढूढे जायेंगे।
|