बीकानेर। महाराजा गंगासिंह महाविद्यालय में डूंगर महाविद्यालय से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा एक छात्र ने दी थी जिस दिन परीक्षा हुई थी उसकी प्रति भी महाराजा गांगासिंह महाविद्यालय में उपलब्ध करवाने बाद भी उस छात्र को अनुपस्थित ही दर्शाया गया जो कि उस छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड नहीं तो और क्या माना जाए जहां छात्र कडी मेहनत से परीक्षा देता है उसके बाद भी उसे अनुपस्थित दर्शाना एक गैर जिम्मेदाराना की श्रेणी में आता है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक एस एस रांकावत ने जानकारी दी कि आवेदन पत्रों की जांच का काम विशेष स्टॉफ लगाकर जांच करवाई जाती है लेकिन उसके बाद भी मुख्य परीक्षा में लापरवाही के चलते एक नहीं ऐसे अनेक छात्रों का भविष्य अंधकार में हो जाता है फिर भी कॉलेज प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके बाद में महाविद्यालय प्रशासन यही राग अलाप रहा है कि परीक्षा कापियां बरसात के दौरान भीग गई इसका खमियाजा छात्रों को भुगतना न्यायोचित नहीं है।