www.khabarexpress.com |
|
| 02 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
प्रवेश ’’पहले आओं, पहले पाओं‘‘ के आधार पर, बालिकाओं को सम्पूर्ण आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा उपलब्ध, विद्यालय में १०० बालिकाओं को प्रवेश का लक्ष्य, कक्षा ६ से ८ तक की बीच में पढाई छोड देने वाली बालिकाएं (ड्राप-आऊट) पात्र हनुमासनगढ ,१० अक्टूबर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं को सम्पूर्ण आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हनुमानगढ जिले में टिब्बी तहसील में आरम्भ किए गए कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में प्रवेश जारी है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला प्ररियोजना समन्वयक श्री शंकरलाल शर्मा ने बताया कि गत ६ अगस्त से प्रारम्भ किए गए इस विद्यालय में १०० बालिकाओं को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ,जिसमें अब तक ३१ बालिकाओं को प्रवेश दिया जा चुका है। श्री शर्मा ने इय विद्यालय में बालिकाओं के प्रवेश के लिए व्यापक प्रसार तथा जयादा से ज्यादा बालिकाओं को प्रवेश दिला कर लाभांवित करने के लिए सांसदगण, विधायकगण, जिला प्रमुख, पंचायत समितियों के प्रधान, नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारियों, व पंचायत समिति विकास अधिकारियों को अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर बालिकाओं के नामांकन लक्ष्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए व्यक्तिशः प्रयास कर बालिकाओं के प्रवेश को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है ताकि क्षेत्र की समस्त पात्र छात्राएं इस आवासरय विद्यालय में शिक्षा पाकर लाभान्वित हो सकें।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com