सुगन साहित्य सम्मान विनोद स्वामी को
10 Dec
2008
सूरतगढ, राजस्थानी भाषा साहित्य और संस्कृति के विकास हेतु श्री सुगन स्मृति संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला ‘सुगन साहित्य सम्मान’ इस बार परलीका के युवा साहित्यकार विनोद स्वामी को दिया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष हरिमोहन सारस्वत ने बताया कि 13 दिसम्बर, 2008 को संस्थान के वार्षिक समारोह में स्वामी को इस पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और श्रीफल भेंट किये जाएंगे। विनोद स्वामी को यह सम्मान राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु किये गये संघर्ष और साहित्यिक सेवा के लिए दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि परलीका के इस युवा साहित्यकार ने हनुमानगढ, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अजमेर व नागौर जिले के प्रत्येक विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में राजस्थानी भाषा की अलख जगाई है।
|