सह शैक्षणिक गतिविधियों से होता है विद्यार्थियो का विकास
10 Dec
2009
बीकानेर डूंगर महाविद्यालय में आज साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का उद्धघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डां पी.आर. ओझा ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य डां के. एम .भारतीय ने की। डां पी.आर. ओझा ने कहा कि सह शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियो का मानसिक विकास होता है जो भविष्य में विद्यार्थियो के लिए लाभदायक होता है। इस मौके पर डां के. एम .भारतीय ने कहा कि निबन्ध से लेखकीय रचनात्मकता व कविता पाठ और वाद विवाद प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सृजनधर्मिता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का विकास होता है। आज हुई निबन्ध प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण में जीवन रक्षा तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय कम्प्यूटर का बढता उपयोग था। इस प्रतियोगिता में सभी संकायो के छात्रों ने भाग लिया । विजेता क्रमशः निबन्ध में प्रथम स्मृतिवत्स, द्वितीय हुलाचन्द लाहोटी, तृतीय किशन शर्मा,तथा वाद विवाद में प्रतियोगिता में प्रथम मेहा मिश्रा, द्वितीय वीरेन्द्र सिंह बीठू, तृतीय सुशील कुमार ज्याणी और कविता पाठ में प्रथम मेहा, द्वितीय पप्पूराम तथा तृतीय स्थान पर भागीरथ रहे।
|