बीकानेर, सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा प्रश्न काल के दौरान प्रश्न के प्रश्न के माध्यम् से पेट्रोलियम मंत्री से 26 अक्टुम्बर को जयपुर स्थित इण्डियल ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपों में लगी आग में जान-माल के नुकसान के मुआवजे के रूप में केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये राहत पैकेज की राशी 50 करोड पर्याप्त नही है। सरकार ने ऐसे अग्निकांड भविष्य में न हो इसके लिए क्या पुख्ता प्रबन्ध किये गये है। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि सरकार यह मानती है कि राशि बहुत कम है जल्द ही सर्वे करवाकर और अतिरिक्त राशि भिजवाई जाएगी। इस सम्बन्ध में सांसद अर्जुन मेघवाल ने पूर्व में सदन में शुन्य काल के माध्यम् से राहत अतिरिक्त पैकेज की मांग की थी तथा इस अग्निकांड से नुकसान का ब्यौरा सदन में रखा जिसमे बताया गया था कि ’’इस अग्नि कांड में 12 लोगो की जान गई और करीब 150 से अधिक लोग घायल हुए है। अग्निकांड में लगभग 12000 करोड लीटर ईधन का नुकसान होने के साथ ही करोडों की लागत की सम्पत्ति का भी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त आस-पास स्थित 11 कॉलेजों में भी भारी नुकसान हुआ है। लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड रहा है। ऐसी घटना दौबारा न हो इस सम्बन्ध में सरकार को सख्त नियम व कानून बनाना चाहिए और ऐसी इन्डस्ट्रीयों एवं डिपों को शहरी क्षेत्रों, संस्थानिक क्षेत्रों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों से भी दूर स्थापित करना चाहिए।