राजस्व मण्डल की अध्यक्ष ने किया कलक्ट्रेट का अवलोकन
11 Jan
2008
राजस्व मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती कुशल सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में अपनाए जा रहे नवाचारों की सराहना की।

नवाचारों पर कहा ‘ वेरी नाईस‘
डूंगरपुर ११ जनवरी/राजस्व मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती कुशल सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में अपनाए जा रहे नवाचारों की सराहना की।
आज यहां पहुंची राजस्व मण्डल अध्यक्ष का जिला कलक्टर नीरज के पवन ने स्वागत किया। पवन ने टीम डूंगरपुर के लिए लागू ड्रेस कॉड, म्यूजिक सिस्टम, ई - उपस्थिति व ई-वॉच सिस्टम आदि के बारे में जानकारी दी। श्रीमती सिंह नवाचारों से अभिभूत हुई और ‘ वेरी नाईस‘ कहते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने इसे बेहद अद्भुत व अनूठा बताते हुए कहा कि वे इसे राजस्व मण्डल में भी लागू करने पर विचार करेंगी। उन्होंने कलक्टर से कार्यालय में रिकॉर्ड संधारण की हाईटेक प्रणाली की जानकारी ली और कहा कि रिकॉर्ड संधारण की हाईटेक प्रणाली और इस संबंध में सुझाव प्रेषित करें ताकि इन नवाचारों को राजस्व मण्डल में भी लागू किया जा सके।
उन्होंने प्रत्येक प्रभाग में रिकॉर्ड के व्यवस्थित संधारण के लिए किये जा रहे सूचीकरण एवं करीने से रखे गए रिकॉर्ड को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन की रीढ है। ऐसे में राजस्व से संबंधित रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित संधारण कार्यालय एवं आम जन के लिए आवश्यकता होने पर सुविधाजनक होता ह। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर टी आर जोशी, रोजगार गारण्टी योजना के कार्यक्रम अधिकारी आनन्द नारायण बैराठी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
|