नगर निगम की प्रथम बैठक 20 को
11 Jan
2010
नगर निगम के नव निर्वाचित बोर्ड की प्रथम साधारण सभा की बैठक 20 जनवरी को दोपहर साढे ग्यारह बजे निगम के सभागार में आयोजित की जाएगी। आयुक्त, प्रशासन ने बताया कि साधारण सभा में सांसद, बीकानेर पूर्व व पश्चिम के विधायक तथा निर्वाचित पार्षदगणों को आमंत्रिात किया गया है। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक विद्युत व्यवस्था, राज्य सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम प्रशासन शहरों की ओर 201o को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा आई. एच.एस.डी.पी० योजना में निगम की अंशदान राशि के लिए दस करोड का बैंक से ऋण देने की स्वीकृति पर विचार किया जाएगा।
|