Wednesday 22 May 2013Sign In   New Member: Sign Up  RSS

कलक्टर ने व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण  पेंशन महा अभियान की समीक्षा  भट्ट ने संभाला कार्यभार  कुलपति का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढा  बास्केटबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन  भाजपा,कॉग्रेस ने किया जनता के साथ विश्वासघात - मनीराम प्रधान  भगवान परशु राम सद्भावना रथ यात्रा  सैन्य कर्मी संदिग्ध अवस्था में मृत मिला  जवानों के लिये रेलों में लगेंगे अलग से कोच  

Home >News >> Events
लक्षचंडी महायज्ञ की सफलता के लिए बटुकों के भोज का आयोजन, सैकडों बटुकों ने ग्रहण किया प्रसाद

      11 Feb 2007                 Add comment       Mail        Print       Write to Editor   

Prakharji Maharajबीकानेर के श्रीरामसर रोड स्थित धरणीधर महादेव मंदिर प्रांगण में बीस फरवरी से आयोजित होने वाले लक्ष्यचंडी महायज्ञ की सफलता के लिए धरणीधर महादेव मंदिर में आज सैंकडों बटुकों के भोज का आयोजन किया गया। लक्षचंडी महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों व उनकी पत्नियों ने बालकों का बटूक भैरव के रूप मे तथा कन्याओं का देवी के रूप मे वंदन व अभिनंदन किया। मंदिर परिसर के प्रांगण में बैठकर करीब पाँच सौ बटुकों व कुंवारियाँ ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य में लक्षचंडी महायज्ञ समिति के महामंत्री रामकिसन आचार्य, मनमोहन कल्याणी, सुभाष मित्तल, जेठमल अरोडा, सुभाष स्वामी, आनन्द पुरोहित, नरेन्द्र आचार्य, राजेन्द्र व्यास ममू महाराज, नरेश जिन्दलद्व रामकिशन गुप्ताद्व शंकर लाल हर्ष, नृसिंह आचार्य, जुगलकिशोर आचार्य, आर के सुतार, सहित महिलाओं ने भी अपनी सेवाएं दी। बटुकों ने प्रसाद ग्रहण करने में काफी रूचि दिखाई। बटुकों के लिए विशेष रूप से आईसक्रीम की व्यवस्था की गई थी। आईसक्रीम की स्टाल पर बच्चों की सबसे ज्यादा रूचि देखने को मिली तथा प्रखरजी महाराज के हाथों वितरित होने वाली टाफियाँ ने भी बाल ललक दिखायी दी। बाद में वहां मौजूद सभी भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
झलकियाँः
  • बटुकों को लाए अभिभावक भी इस प्रसाद को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे थे।
  • बच्चों को धरणीधर महादेव मंदिर प्रांगण में लाने की लोगों में होड लगी थी, हर किसी की मंशा थी कि उनके बच्चे इस आयोजन में भाग ले।
  • धरणीधर महादेव प्रांगण में हर कोई इस अवसर पर सेवा करने को आतुर था, पत्तल उठाने से लेकर खाना परोसने तक का काम करने की होड लगी थी।
  • महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज स्वयं सारी व्यवस्थाओं को अवलोकन कर रहे थे।
कार रैली का १८ फरवरी को
प्रखरजी महाराज की अध्यक्षता हुई सभा मे १८ फरवरी को दोपहर वाहन व कार रैली निकालने का भी निर्णय हुआ। रैली मे १०१ कारे व १०१ मोटर साइकिलों का एक बजे धरणीधर से रखना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापिस आरंभिक स्थल पर पहुंचेगी।



Tags: Lakshyachandi Mahayagya



Post Your Comments to this News Posting Rules





Post Free Matrimonial Classified Ad Now www.rajb2b.com


Search By Word  
Search By Date
Related Tags : Lakshyachandi Mahayagya
  
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Priet Zinta Recieving Award from Rajathan Governer Mr.s Margaret Alva
More Photo

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Sitemap | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS | KhabarExpress on Mobile
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
   Twitter   Facebook   Orkut
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved