डूंगरपुर ११ मार्च/जिला कलक्टर नीरज के.पवन की पहल पर जनजाति अंचल की प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ’आरएएस बनिए, प्रशासन के संग‘ कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम अब नजर आने लगे है। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम के तहत दी गई निःशुल्क कोचिंग से हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगरपालिका की प्रतियोगी परीक्षा में जिले के दो अभ्यर्थी सफल हो पाए है।
आयोग द्वारा घोषित संवीक्षा परीक्षा परिणाम में डूंगरपुर के न्यू कॉलोनी स्थित जयहिन्द नगर निवासी दीपेश चौबीसा/विनोद चंद्र चौबीसा तथा खेडा कच्छवासा निवासी पुष्पेन्द्रसिंह राजावत/सूर्यवीरसिंह राजावत को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। दोनों अभ्यर्थी अपनी सफलता का श्रेय प्रशासन द्वारा आयोजित ’आरएएस बनिए प्रशासन के संग कार्यक्रम‘ के तहत मिली निःशुल्क कोचिंग, आरएएस लाईब्रेरी और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रोत्साहन को देते हैं।
दोनों अभ्यर्थियों ने आज जिला कलक्टर नीरज के.पवन से मुलाकात की और प्रशासनिक सहयोग से मिली सफलता के लिए आभार ज्ञापित किया। अभ्यर्थियों ने कोचिंग कक्षाओं में तहसीलदार जसराम मीणा, जिला रोजगार अधिकारी धनपतसिंह, मुकेश पटेल सहित विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए प्रोत्साहन को अविस्मरणीय घ्बताया और कहा कि इस प्रकार का प्रोत्साहन न मिलता तो उनके सपनों को कभी आकार नहीं मिल पाता।
प्रथम प्रयास में ही सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों में स्थान बनाने वाले दिपेश चौबीसा कहते है कि प्रशासन द्वारा २२ जून २००७ को आयोजित विशेष प्रोत्साहन कार्यशाला से ही वे प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर उन्मुख हुए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे परंतु परीक्षा देने के लिए वास्तविक तैयारी आरएएस परीक्षा के लिए कोचिंग प्रारंभ होने के बाद ही हुई। राउमावि घूघरा में वरिष्ठ अध्यापक के रूप में कार्यरत चौबीसा ने बताया कि उनका लक्ष्य तो आरएएस प्री परीक्षा ही था और मानसिक रूप से तैयार होकर उसके लिए ही तैयारी की थी, जो इस परीक्षा में सफलता के लिए सहयोगी बनी।
इसी प्रकार अधिशासी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा में उत्तीर्ण हुए खेडा कच्छवासा निवासी पुष्पेन्द्रसिंह राजावत का कहना है कि आरएएस प्री परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई गई कोचिंग कक्षाओं के साथ ही सूचना एवं जनसंफ कार्यालय में स्थापित की गई आरएएस लाईब्रेरी फायदेमंद साबित हुई। विज्ञान विषय के अभ्यर्थी होने के कारण आ रही कठिनाईयों के बीच राजस्थान सामान्य ज्ञान और अधिशासी अधिकारी परीक्षा के पाठ्यक्रम की समस्त सामग्री उन्हें लाईब्रेरी में सहज उपलब्ध हो गई और इसी बूते यह सफलता प्राप्त करना संभव हो पाया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य में ६६ पदों के लिए २४ फरवरी को आयोजित संवीक्षा परीक्षा में प्रदेश में पंजीकृत कुल १ लाख १० हजार २०६ अभ्यर्थियों में से ८२ हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे और जिले से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग में दो अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
Tired of boring icons on your PC? Get Bee Icons, the best icon manager that will return the excitement to desktop by replacing standard icons. One click and you won't even recognize old desktop ? bright colors, eye-catching icons, groovy look.