सूरतगढ (विकास यादव), क्षेत्रीय विधायक अशोक नागपाल ने विधानसभा में मंगलवार को नगरपालिका क्षेंत्रों में पत्रकार कॉलोनी विकसित करने का मुद्दा उठाया।
विधानसभा में नगरीय विकास पर हुई बहस के दौरान श्री नागपाल ने कटौती प्रस्ताव के माध्यम से नगरपालिका क्षेत्रों में पत्रकार कॉलोनी बनाने की मांग की। स्वायत्त शासन मंत्री को उन्होंने बताया कि यूआईटी क्षेत्र में पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी काटी गई है। इसी तरह नगरपालिका क्षेत्रों मे भी रियायती दर पर आवासीय भूखण्ड उपलब्ध करवाये जाये।
गौरतलब है कि नगरपालिका क्षेत्रों में आवासीय कॉलोनी विकसित करने की मांग पत्रकार संगठन पिछले लम्बे समय से कर रहे हैं। गत दिनों विधायक अशोक नागपाल से भी श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने यह मामला विधानसभा में उठाने का आग्रह किया था।