KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Friday, February 17, 2012


जिला प्रमुख रोत ने किया बिछीवाडा का दौरा व नरेगा के बकाया भुगतान के निर्देश
11 Mar 2010

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर, जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत ने गुरूवार को बिछीवाडा पंचायत समिति क्षेत्रा का दौरा किया और यहां पर एक बैठक में भाग लेते हुए अधिकारियों को ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किए। आज अपराह्न में उन्होंने पंचायत समिति परिसर में अधिकारियों की एक बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन पर जानकारी ली और साक्षर भारत निर्माण योजना में अधिकारियों को पूरी गंभीरता से भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने पंचायत समिति क्षेत्रा में नरेगा योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली और क्षेत्रा में अधिकाधिक श्रमिकों को नियोजित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पंचायत समिति क्षेत्रा में विभिन्न ग्राम पंचायतों में नरेगा के तहत बकाया की जानकारी देते हुए अधिकारियों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रदान किए।  इस अवसर पर उन्होंने नरेगा कार्यस्थलों पर छाया, पेयजल और पालने की व्यवस्थाएं नहीं होने की स्थिति पर रोष व्यक्त किया और चार दिनों के भीतर समस्त कार्यस्थलों पर व्यवस्थाएं करने को पाबन्द किया। अपने भ्रमण दौरान पंचायत समिति परिसर में जिला प्रमुख रोत ने दूरदराज से आए  ग्रामीणों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के निर्देश दिए। पंचायत समिति पहुंचे गेड ग्राम पंचायत के निवासियों ने दिसम्बर माह के दो पखवाडों के नरेगा भुगतान नहीं होने तथा ग्राम रोजगार सहायक के मुख्यावास पर नहीं रहने की जानकारी दी। इस पर जिला प्रमुख रोत ने विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी गोपालसिंह कानावत को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: District Chief Visit Rot

Pelagian Dictionary

प्रमुख
रोत
किया
बिछीवाडा
दौरा
नरेगा
बकाया
भुगतान
निर्देश


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Amithab Bachchan and Master Aman Siddiqui in movie Bhoothnath


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares