जब से मूम्बई मे काम करने वाली बार बालाओं का धन्धा बन्द हुआ है तब से पूरे देश के विभिन्न भागों के साथ ही राजस्थान मे भी ये बार बाल अपना धन्धा कर रही है। पैसे के लोभ के चलते ये बार बालाएं न केवल नाचा गाना ही करती है वरन् देह व्यापार जैसा निकृष्ट काम भी कर रही है। इनके जाल मे फंस कर लगभग सभी समाजों के लोग यहां आते है जिनमे किशोर से लेकर वृद्ध तक इनके जाल मे फंस कर न केवल अपना पैसा गंवा रहे है वरन् एड्स जैसी भयानक बीमारी को भी न्यौत रहे है। राजस्थान के मेडता शहर मे अभी धन्धा परवान पर चढा हुआ है जिसमे पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे यह सब होने के बावजूद कोई कार्यवाही नही करने का आरोप है।
जयपुर (शरद टाक) वेश्यावृति के व्यापार में देश के महानगरों से आई ये बालाएं शहर में अपने व्यापार को बढा रही है। इस धंधे में दलालों के सम्पर्क मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तक फैले हुए है और तो ओर कई महिलाओं को उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस धंधे में घसीटा जा रहा है। मौहल्ले वासी इस समस्या से परेशान है इसकी शिकायत भी कई दफा कर दी है। उन्हें ये बताने में शर्म आती है कि वे मुथानाडी पर रहते है और इसका आस-पास की बस्तियों में ही नहीं पूरे शहर में नजर आ रहा है जिससे शहर का वातावरण भी दूषित हो रहा है। मगर पुलिस भी इस मामले से बेखबर है ऐसी बात नहीं है पर किस मजबूरी के चलते वे इस गंभीर मामले को लेकर हाथ पर हाथ धरे बैठी है यह समझ से परे है। प्रशासन को समय रहते अगर इस भयानक समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो हमारा सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो सकता है।
नागौर जिले के मेडता सिटी मीरां नगरी होने के कारण विश्व नक्शे में अपना विशिष्ट स्थान रखता है जैसे जैसे इसकी प्रसिद्घि का ग्राफ ऊंचा उठ रहा है वैसे वैसे इस में कई तरह के अपराध बढ रहे है पिछले दो वर्षो में मेडता की अपराधिक पृष्ठ भूमि पर नजर डाले तो यहां तस्करी, बलात्कार, बैंक डकैती, हत्या , लूट, एक्सीडेन्ट की दुर्घटनाएं बढी है वही वेश्यावृति भी इन दिनों अपनी चरमसीमा पर है। मेडता के कई इलाकों में वेश्यावृति का धन्धा धडल्ले से चल रहा जिसमें मुथानाडी का इलाका तो इस मामले में सबसे अधिक चर्चित है इस इलाके के आस-पास की महिलाएँ इस कारोबार से परेशान है। कुछ बाहरी वैश्याओं को दलाल यहां लाकर इस धंधे का बढावा दे रहे । यहां के दलालों के सम्फ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तक फैले हुए, जिसके कारण नित नई -नई वैश्याओं को यहां लाकर उनसें धंधे करवाया जा रहे है। कई महिलाओं को तो ये दलाल उनकी मजबूरी के चलते अपने चुंगल में फंसाकर उनसें यह नाजायज वेश्यावृति का धंधा करवा रहे है। इस वैश्यावृति को लेकर इस क्षेत्र के कई समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित हो चुके है। मगर पुलिस प्रशासन का ध्यान इस ओर अब तक नहीं गया है। इस तरह असामाजिक गतिविधियों को लेकर इस क्षेत्र में रहने वाले सभ्य एंव गरीब लोग जहां डरे हुए है तथा अपने परिवार की महिलाओं के इस जाल में फंसने की आंशका से गिरे रहते है। मुथा नाडी क्षेत्र के निवासी ओमप्रकाश गहलोत, रामकुंवार प्रजापत, भंवरलाल वैष्णव, मदनलाल मेघवाल, बजरंगलाल गौड, महावीर सोनी, नेमीचंद नायक, जगदीश प्रजापत, बाबूभाई रंगरेज, बाबूलाल प्रजापत, आनन्द पेन्टर, बाबुभाई चुडी -घर ने गृहमंत्री जयपुर, आईजी पुलिस विभाग जयपुर, एसपी नागौर, जिला कलेक्टर नागौर, डीवाईएसपी मेडता, महिला आयोग अध्यक्ष गिरजा व्यास, को इस संबंध में पत्र लिखकर कार्यवाही कर इन धंधों को बन्द करवाने की मांग की है।
A Video utility to convert Flash Video(FLV files) to MPG, AVI, MOV, WMV, 3GP, MP4, MP3, WMA, AMR, WAV. Videos will be played on your PC, iPod, iPhone, MP4 Player, and Cellphone. Now download LetsFun FLV Converter to convert videos!