सूरतगढ, ( विकास यादव) विश्व नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को स्थानीय मरूधर स्कूल ऑफ नर्सिंग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिटीजन चैम्बर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों एवं नर्सिंग छात्रों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक नाजिम अली खान द्वारा किया गया। सिटीजन चैम्बर के अध्यक्ष चिरंजीलाल चौधरी एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने रक्तदान कर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रयागचन्द अग्रवाल, मरूधर स्कूल ऑफ नर्सिंग के निदेशक डॉ. संजय बजाज एवं मंगल देरासरी उपस्थित थे। शिविर में तपोवन ब्लड बैंक की मोबाइल टीम ने 36 यूनिट रक्त संग्रह किया। मोबाइल यूनिट के विजेन्द्र बिश्नोई के नेतृत्व में विनोद ने अपनी सेवाएं दी। वहीं नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थी अनिता खैरवा, सुनीता मान, हरप्रीत कौर, राजविन्द्र कौर, सुभाष, जसपाल सिंह आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
सूरतगढ, ( विकास यादव) सेठ सुखलाल चौपडा मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा रविवार को चौपडा धर्मशाला में मोतियाबिन्द जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें 50 व्यक्तियों के नेत्रों की सामान्य जांच की गई। शिविर में जगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक नितिन कल्ला की टीम ने नेत्र रोगियों की जांच की गई। इस शिविर में सुन्दर लाल सिसोदिया, तारासिंह, संजय खेमका, अनिल जैन ने अपनी सेवाएं दी।
सूरतगढ, ( विकास यादव) महावीर इन्टरनेशनल के स्थायी सेवा कार्य के तहत वार्ड नं. 13, 23, 24 में पुराने अखबार, बच्चों की अनुपयोगि पुस्तकें व कापीयों का संग्रहण किया गया। इस कार्य में वार्ड वासियों का भारी सहयोग मिला तथा लगभग 4-5 क्विटल पुराने अखबार व कापीयों का संग्रहण हुआ। परियोजना निदेशक वीर पवन मुदंडा के अनुसार इस कार्य में ब्लोसम एकेडमी द्वारा रिक्शा उपलब्ध कराया गया। आगामी रविवार 18 मई को वार्ड नं. 4 की आवासन मण्डल कॉलोनी व आकाशवाणी कॉलोनी में पुराने अखबार संग्रहण का कार्य प्रस्तावित है।
सूरतगढ, ( विकास यादव) नगर युवक कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष धन्नाराम स्वामी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर 27 वर्ष पुरानी मांग सूरतगढ को जिला बनान तथा रेलवे ओवर ब्रिज की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिसमें युवक कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों तथा वार्डों में जाकर हस्ताक्षर करवायेगी। हस्ताक्षर पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा। बैठक में जिला महासचिव संजीव शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण जालप, नगर उपाध्यक्ष निर्मल पारिक, नगर महासचिव रमेश स्वामी, गुरमीत सिंह, राहुल, सुभाष बिश्ा*ेाई, मोहन, करणीसिंह शेखावत, बंजरंग सियाग, जावेद खान, निसार खान, सादिक अली, दीपक शर्मा, रोहित छींपा, मुकेश शर्मा, हरिओम, रमेश शर्मा तथा बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
सूरतगढ, ( विकास यादव) मुस्लिम वक्फ कमेटी के भव्य समारोह में समाज की 90 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुस्लिम समाज में पहली बार हुए कार्यक्रम को लेकर समाजबन्धुओं ने खासा उत्साह दिखाया। महाराजा मैरिज पैलेस में रविवार को आयोजित छात्र सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरेशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद वली मोहम्मद थे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक नाजिम अली खान, जेल प्रभारी मुकेश त्यागी, टिब्बी के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन गौरी, मोलाना कारी अबुल फतह अशरफी मदरसा हनुमानगढ तथा शहर काजी गुलाम कादिर कादरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शिक्षा व खेदकूद की 90 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 5 कुरान हाफिज बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम की मुक्तकण्ठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जहां बच्चों को आगे बढने के लिए प्रेरित करते है, वही समाज की एकता को भी बल मिलता है। वक्ताओं ने कहा कि समाज स्तर पर ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने आवश्यक है। अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद पठान ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। आभार सचिव मोहम्मद शरीफ मुगल ने व्यक्त किया। इस दौरान श्रवण जोडा एण्ड पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। आकर्षक अंदाज में मंच संचालन आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक राजेश चढ्डा ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सूरतगढ, ( विकास यादव) राजस्थान साधु समाज ने अमरनाथ यात्रा दो माह की बजाए एक माह करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल को पत्र प्रेषित किया है। साधु समाज के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर महंत स्वामी विरेन्द्रानन्द गिरी ने पत्र में लिखा है कि पिछले कई वर्षो से अमरयात्रा में विवाद उत्सव किए जा रहे हैं। इस वर्ष भी अमरनाथ साइन बोर्ड इस यात्रा की अवधि दो माह करने पर अडिग है। परन्तु साधु समाज तथा लंगर कमेटियां जम्मू कश्मीर के राज्यपाल तथा साइन बोर्ड के चैयरमैन ले. जनरल एस. के. सिन्हा से अमरनाथ यात्रा की अवधि एक माह करने की मांग कर रही है। कहा गया है कि अमरनाथ यात्रा की अवधि तय करना धर्माचार्यों का काम है। साइन बोर्ड अमरनाथ गुफा में हिमलिंग को सुरक्षित करने के लिए एयरकंडीशन आदि लगाने की योजना बना रहा है, जिसका हमारा संगठन सदैव पुरजोर करता है। गुफा के पास हैलीपेड नही बनाने की मांग करते हुए विरेन्द्रानन्द गिरी ने कहा कि उदान के समय धुंआ उडने से दर्शनों में परेशानी होती है तथा निर्धारित समय से पहले यात्रा शुरू करने से भगवान शिव का साकार रूप हिमलिंग शीघ्र अस्त हो जाता है राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर दस दिनों में निर्णय करें।
सूरतगढ, ( विकास यादव) टैगोर मैमोरियल विद्यालय समिति द्वारा शिक्षाविद् डॉ. सुशील जेतली के राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर जेतली का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर लक्ष्य संस्थान महावीर इन्टरनेशनल, एपेक्स क्लब, भारत विकास परिषद, अम्बेडकर संघ, रोटरी क्लब से जुडे समाजसेवी सदस्यों ने भी स्मृति चिन्ह भेंट किए। समिति उपाध्यक्ष कुबेर दत्त शर्मा ने श्री जेतली की इस उपलब्धी को शहर का गौरव बताया। श्री जेतली ने इस अवार्ड का श्रेय शहरवासियों, समिति सदस्यों, स्टाफ, पत्रकार वर्ग को दिया। प्राचार्य जे.पी. पालीवाल व डॉ. अशोक पुरोहित ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।