www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
21 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


रिकॉर्ड बनाना चाहती है मोनिका
11 Jun 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Educational Short Stories in Hindi

Monikaशौक जब जुनून बन जाये तो कोई भी  कठिन से कठिन कार्य भी साधारण हो जाता है ऐसा ही कुछ कुमारी मोनिका पंवार के साथ हुआ है।

तीन वर्ष की आयु खेलने -कूदने की होती है। उसी आयु वर्ग में सुजान देसर निवासी कन्हैया लाल की पुत्री कुमारी मोनिका पंवार को माचिस संग्रह करने का जुनून संवार हो गया मात्र २-३ वर्ष की आयु में इन्ही माचिस की खाली डिब्बयों के साथ खेलने के रूप में शुरू हुआ था । जो कि उसकी मम्मी द्वारा अपने घरेलू कामकाज का निपटानें के समय उसे खेलने में व्यस्त रहने के लिए दी जाती थी । १३ वर्ष की उम्र और उसके पास १२५० से ज्यादा माचिसों का अदभूत ऐसी डिब्बयों का संग्रह जो हर किसी को ढुंढने से भी नही मिलती । श्रीरामसर, बीकानेर  श्री गणेश बाल विद्यानिकेतन, की कक्षा ९ की छात्रा कु. मोनिका पंवार को बाद में शौक धीरे - धीरे ऐसा बढने लगा कि उसकी मां सरोज ढेरो खाली माचिसो से परेशान होने लगी पर मोनिका के पिता कन्हैया लाल पंवार ने अपनी पुत्री के शौक में पुरा साथ दिया जो कि रेल्वे के डी.आर.एम. ऑफिस की भंडार शाखा में लिपिक के पद पर कार्यरत है। और फिर उन्ही खाली माचिसो में से अलग - अलग छाप वाली माचिसो की छंटाई करने के काम में मोनिका की छोटी बहन सोनिका व टीनु एवं  छोटे भाई राज भी उसकी पुरी मदद करते है। व उनको माचिस देखने पर ही पता चल जाता है कि यह माचिस संग्रह में है या नही तथा यह भी बता देते है कि कौन सी फाईल में लगी है। मोनिका के खाली माचिसो के अलग-अलग ब्रांड इक्ट्टा करने के शौक ने अब उसके पास १२२१ से अधिक माचिसो का कलैक्शन बना दिया है। यह संग्र्रह बीकानेर के अलावा भारत के विभिन्न शहर जयपुर, जोधपुर, चुरु, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, जैसलमेरद्व बाडमेर, अजमेर, दिल्ली हरिद्वार, अमृतसर श्री नगर आदि स्थानों के धार्मिक स्थलों से प्राप्त किये गये है।
पढाई में अव्वल रहने वाली मोनिका रविवार या अवकाश के दिन रेपरो को सफेद पेपर पर सजाती है। और बाद में फाईल में लगा देती है। यह कलैक्शन चार फाईलों में लगा है। वह चाहती है कि संसार में सबसे ज्यादा संग्रह मेरे पास हो । जब मोनिका अपने परिवार के साथ बीकानेर से बाहर जाती है तो साथ के लोगों की रूची तो दर्शनीय स्थल देखने की होती ह, लेकिन मोनिका की माचिसो को ढुंढने में लगी रहती है उसने बताया कि माचिसों का अधिकतम संग्रह करना ही मेरा लक्ष्य है। उसके पिता जी का कहना है कि शाम को घर जाने पर और बच्चों की अलग-अलग फरमाईस होती है लेकिन मोनिका कहती है कि बाजार में कोई नई माचिस आई क्या ।
उसके संग्रह में देश की विभिन्न कंपनियों की माचिसों के ब्रांड शामिल है। इसके अलावा समाचार पेपर पढना, टीवी देखना, विडियो गेम्स खेलना, एफ एम सुनना, रविवार को मंदिर जाना भी शौक है। श्री गणेश बाल विद्या निकेतन, बीकानेर ने रजत जयंती दिनांक १७-०४-२००७ पर व राव बीकाजी संस्थान बीकानेर ने बीकानेर स्थापना दिवस १९-०४-२००७ पर सम्मानित किया । तथा कुछ टी. वी. चैनलों द्वारा इनका प्रदर्शन किया गया है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

A PEACE of THEWA ART jewellery at Rajasthan Pavilion in IITF 2008

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com