शिक्षकों को मिलेगा कम्प्यूटर ज्ञान
11 Jun
2007

राज्य का अब कोई भी शिक्षक कम्प्यटर ज्ञान के वंचित नहीं रहेगा। राजस्थान सरकार ने करोडो रूपये खर्च करके शिक्षको को कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला ई-मित्र सोसायटी के जरिए होने वाले इस प्रशिक्षण में डेढ से दो साल में प्रदेश के सारे शिक्षकों का कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। केन्द्र सरकार के सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को कम्प्यूटरी कृत करने के लिए योजना पर अमल शुरू हो गया है। शुरूआती दौरे में प्रत्येक पंचायत समिति में पांच पांच विद्यालयों में कम्प्यूटर पहुँचे है। इसके बाद एक क्रम के अनुसार विद्यालयों में कम्प्यूटर पहुँचेंगे।
प्रशिक्षण की आवश्यकता क्यों?
सरकार के सामने दिक्कत आ रही है कि शिक्षक कम्प्यूटर की जानकारी नहीं रख रहे हैं तो फिर विद्यालय में कम्प्यूटर होने का क्या औचित्य ? विद्यालय में कम्प्यूटर के लिए अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति भी संभव नहीं हैं। ऐसे में तय किया गया है कि अब समस्त शिक्षकों को कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाए। ई-मित्र सोसायटी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। सोसायटी कम्प्यूटर एजेंसियों को यह कार्य दे रही है। ये एजेंसी प्रति शिक्षक ७५० रूपये में बारह से बीस दिन का प्रशिक्षण देगी।
शिविर ऐसे भी हो सकते है
ग्रीष्मावकाश व अन्य समय से शिक्षक के नवाचार के शिविर आयोजित हो रहे है। इनमें शिक्षकों कि रूची भी कम रहती है। इन शिविरो में कम्प्यूटर की जानकारी शिक्षकों को करवाई जा सकती है। इससे छुटिट्यों का सदूपयोग हो सकता है।
भविष्य में कम्प्यूटर जरूरी
आगामी शिक्षक भर्ती में शिक्षकेां के लिए कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी जरूरी हो सकती है। जानकार बताते हैं कि कम्प्यूटर शिक्षण की उपयोगिता को समझते हुए सरकार यह विचार कर रही है कि शिक्षक बनने वाले को कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है।
|