बांसवाडा, ११ जुलाई/ ग्राम भारती विद्यापीठ स्पोर्ट्स स्कूल कोठ्यारी, सीकर में खिलाडयों के प्रवेश हेतु आवेदन पत्रा आमत्रित करने की अंतिम तिथि १६ जुलाई से बढाकर अब २१ जुलाई निर्धारित की गई है।
जिला खेल अधिकारी डी.एल. नागर ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्राी की बजट घोष् ाणा की क्रियान्विति हेतु ग्राम भारती विद्यापीठ स्पोर्ट्स स्कूल कोठ्यारी में खिलाडयों के प्रवेश हेतु आवेदन पत्रा आमंत्रिात करने की अंतिम तिथि १६ जुलाई निर्धारित की गई थी जिसे अब बढा कर २१ जुलाई कर दी है।
उन्होंने बताया कि खिलाडयों का चयन तीन वर्ष के लिये किया जाएगा इसके बाद पुनः टेस्ट लेकर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पूर्व व्यक्तिगत खेल टेस्ट, बेटरी टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।
इच्छुक एवं उदीयमान खिलाडयों से कहा गया है कि वे अपना आवेदन आगामी २१ जुलाई से पूर्व राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के सचिव को भिजवाएं। उन्होंने बताया कि इस स्पोट्र्स स्कूल में विभिन्न खेलों में प्रवेश दिया जाएगा जिसमें एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वालीबॉल,फुटबाल/ कबड्डी होंगे।
उन्होंने बताया कि खिलाडयों की आयु ११ वर्ष से १५ वर्ष रखी गई है। जिसमें खिलाडयों कुल संख्या ६५ होगी। उन्होंने बताया कि चयन स्पर्द्धा हेतु खिलाडयों को एस.एम. एस. स्टेडियम जयपुर म प्रातः आठ बजे तक पहुंचना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई छात्राा चयन हेतु एक दिन पूर्व आना चाहती है तो उसके ठहरने हेतु भी एस.एम. स्टेडियम के पश्चिमी ब्लॉक के प्रथम तल पर व्यवस्था की गई है।
महिला बास्केटबाल एकेडमी में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि २१ जुलाई
जिला खेल अधिकारी डी.एल.नागर ने बताया कि जिन्होंने एकेडमी में आवेदन पत्रा भरा है उन महिला बास्केटबाल एकेडमी हेतु छात्राओं/ खिलाडयों का अंतिम चयन खेल की प्रवीणता एवं बैट्री टेस्ट के आधार पर आगामी २१ जुलाई को प्रातः आठ बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई छात्राा चयन हेतु एक दिन पूर्व आना चाहती है तो उसके ठहरने हेतु भी एस.एम. स्टेडियम के पश्चिमी ब्लॉक के प्रथम तल पर व्यवस्था की गई है।