www.khabarexpress.com |
|
| 21 November 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
बीकानेर, ११ जुलाई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री राजेन्द्र मिश्रा ने कहा है कि फोग लकडी के जिप्सम भटियों व अन्य फैक्ट्रियों में उपयोग पर पाबंदी की पालना सुनिश्चित की जाए। वे बुधवार को कलक्ट्री सभा कक्ष में आयोजित पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग, वन, पुलिस व रीको विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित कर इस मामले में पुख्ता कार्रवाही की जानी चाहिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ने कहा कि कोलायत क्षेत्र में किए जा रहे खनन क्षेत्र में पौधे लगाये जाने के लिए संबंधित इकाई को पत्र लिखा जाए और इसकी प्रगति रिपोर्ट भी ली जाए। उन्होंने बीकानेर-जयपुर सडक पर फैक्ट्रियों द्वारा निकलने वाले अनुपयोगी कचरे व कूडे के लिए एक स्थान निर्धारित करने की भी बात कहीं। मंण्डल वन अधिकारी उम्मेद सिंह ने वर्षा के मौसम के दौरान जिले की विभिन्न नर्सरियों में उपलब्ध पौधों और उनके वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रदूषण के दायरे में आने वाले पुराने वाहनों की जच करने व ईको क्लब के माध्यम से वृक्षारोपण करने पर भी चर्चा की गई।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com