बांसवाडा,११ जुलाई/बांसवाडा में बुधवार को सवेरे वर्षा का मामूली दौर बना रहा लेकिन दिन में कई घण्टे बारिश का दौर थमा रहा। बुधवार प्रातः ८ बजे समाप्त हुई वर्षा में सबसे अधिक बरसात कुशलगढ तहसील मुख्यालय में ५८ मि.मी. व सबसे कम घाटोल तहसील मुख्यालय में ४ मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
बाढ प्रकोष्ठ से प्राप्त सूचना के आधार पर बांसवाडा तहसील मुख्यालय में १५ मि.मी., कुशलगढ तहसील मुख्यालय में ५८ मि.मी. गढी व घाटोल तहसील मुख्यालय में ४ -४ मि.मी.तथा बागीदौरा तहसील मुख्यालय में ४२ मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।