बीकानेर, जयपुर रोड नोरगंदेसर गांव के पास आज प्रातः ट्रक व निजी ट्रेवल्स की भिडन्त में चार लोगो की मौत हो गई व आठ लोग घायल हो गए जिसमें दो गम्भिर अवस्था में है। गम्भिरों को पीबीएम अस्पताल में लाया गया जिसमे जिसमे से दो गम्भिर घायलो को भर्ती किया गया। मरने वालो में दो शिनाख्त की गई। जिसमे शंकरनाथ पुत्र भैंरवनाथ सरदारशहर निवासी, श्रीमति संतोष पत्नि रूपसिंह आडसर के रूप मे की गई है। घायल होने वालो में नोहर निवासी महेन्द्र पुत्र खेताराम, प्रेमनाथ पुत्र चैनाराम उम्र 60 वर्ष, भवानीपूरा निवासी नानूराम पुत्र नेमीचन्द उम्र 23 वर्ष, डुगरगढ निवासी रूपसिंह पुत्र मोहनसिंह उम्र 35 वर्ष, सरदारशहर निवासी पूर्णराम पुत्र बेगाराम उम्र 24 वर्ष है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली से सरदारशहर जाने वाली निजी ट्रेवल्स सडक किनारे खडे ट्रक से टकराई। वाहनो की टक्कर से सडक पर जाम लग गया जिसको नापासर थाना की पुलिस मौंके पर पहुचं कर जाम हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की।