बीकानेर, जयपुर की गुरूप्रज्ञा प्रोपर्टी का कार्यालय आज बीकानेर मे शुरू किया गया। गुरूप्रज्ञा एस्टेट के मैनेजिंग डारेक्टर सुभाष सैनी ने बताया कि गुरूप्रज्ञा प्रोपर्टी जयपुर में लांन्च कि गई है। सैनी ने जयपुर मे लान्च की गई गुरूपज्ञा टॉवर के बारे मे बताते हुए कहा की अत्याधुनकि सुविधाओं युक्त फ्लैट निर्माण किये जा रहे है और प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को जहां सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। लाईब्रेरी, स्विमिंग पुल, प्रत्येक बिल्डिग के लिए दो लिफ्ट लगाई जाएगी। सैनी ने बताया की इस निर्माण योजना मे अब तक 40 करोड रूपए 11 छत के निमार्ण कार्य मे खर्च किए गए है तथा इसमें कुल 576 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। सैनी न कहा कि अब तक 300 प्लॉट बिक चुके है। गुरूप्रज्ञा प्रोपर्टी ने पुर्व मे विवेकानन्द कॉलोनी का निर्माण कर चुकी है। गुरूप्रज्ञा प्रोपर्टी के बीकानेर हेड गुलाब गहलोत ने बताया कि सिकर रोड पर 250 प्लॉट बनाने का प्लान है। गहलोत ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि यह राजस्थान कि भुकम्प रोधी कॉलोनी होगी इसके लिए केन्द्र सरकार से मान्यता ली गई।