बीकानेर, भयंकर गर्मी के बाद आज सावण की शुरूआत मे हुई बरसात ने पीढयों से चली आ रही उक्ती को सत्य सिद्ध कर दिया है जिसमे कहा गया है कि सियाळो खाटु भलो, उनाळो अजमेर, अर मारवाड नित रो भलो सावण बीकानेर। इस सीजन मे 48 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर का भी तापमान देख चुके बीकानेर मे आज जब इन्द्रदेव ने झमाझम बारिश की तो बच्चे व बडे-बुढो सहित महिलाओं का भी मन मयुर की तरह नाच उठा। दोपहर बाद बादल बीकानेर शहर पर मेहरबान हुए कि करीब एक घण्टे तक जमकर बरसते रहे। बडे छत्तों पर तो बच्चे और युवा गलीयों मे बारिश का आनन्द लेने लगे। इतने दिनों की गर्मी से बेहाल हुए लोगो ने बारिश का जमकर आनन्द लेने के बाद नमकीन पकवानों का भी मजा लिया। कईयों ने अपने घर मे ही नमकीन बनाई तो कईयों ने बाजार की कचौडी और समोसे का लुत्फ उठाया। बारिश ने जहां आनन्द बढाया वहीं कहीं कहीं परेशानियो का भी सबब बनी। कई जगहों पर पानी ईक्कठ्ठा हो जाने के कारण सडक पर चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा। कई निचले इलाको में बारिश का पानी घरो एंव दुकानों में भी चला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आस-पास के गंावो भी अच्छी बारीश हुई है।