स्कुलों ने उडाई कलेक्टर के आदेश की धज्जियां
11 Jul
2009
बीकानेर, भयंकर गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने विधालयों के समय में परिवर्तन किया। सुबह आठ बजे से साढे नौ तक बजे तक का समय रखा गया था। आदेशनुसार दो पारी मे चलने वाले विद्यालयो का अवकाश रखा गया था। लेकिन खबरएक्सप्रेस के प्रतिनिधि ने जब नगर मे विभिन्न स्कुलों का दौरा किया तो पाया कि कई निजि शिक्षण संस्थाए द्वितिय पारी में धडल्ले से चल रही थी। कलेक्टर के आदेशों कि धज्जियां उडाती इन संस्थाओं पर किसी अधिकारी का ध्यान नही गया। इनमे कई विद्यालय तो ऐसे पाये गये जहां इस तीव्र गर्मी को लेकर कोई व्यवस्था तक नहीं थी फिर भी ये दिखावें और होड के लिए अपनी मनमानी करते रहे है जिसका खामियाजा छोटे बच्च को स्वास्थ्य की कीमत पर भुगतना पडता है।
|