बीकानेर, महानिरीक्षक पुलिस मेघचन्द मीणा के सुपरवीजन में संभाग के जिलो से गुजरने वाले राष्ट्रीय मार्ग एवं स्टट हाईवे तथा बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ और चूरू जिलों के नगर पालिका क्षेत्रा में स्थित ढाबे एवं होटलों में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध धरपकड का अभियान शुक्रवार को चलाया गया।
महानिरीक्षक पुलिस मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान 40 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किये गये तथा 36 व्यक्तियों को अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकडा गया। उन्होंने बताया कि 430 बोतल अंग्रेजी शराब, 700 पव्वे के, 200 लीटर हथकड देशी शराब व 4 दर्जन बीयर की बोतलें बरामद की गई। इसके अलावा जिला श्रीगंगानगर में कालासिंह रायसिख शराब तस्कर के घर से अवैध रूप से चलाया जा रहा अवैध देशी शराब बनाने का कारखाना पकडा गया। जिसमें अवैध शराब के माल मेटेरियल के अलावा दो पव्वा पैकिंग सीलिंग मशीन,दो हजार पव्वे बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि इसके घर से 20000 होलोग्राम जो आबकारी विभाग के है, बरामद हुए तथा दो बोरी ढक्कन करीब 20000 जो शुगर मील के है, बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लाखों रूपयों की अवैध शराब व माल मरामद किया गया है।
मीणा ने बताया कि संबंधित पुलिस अधीक्षकक को निर्देश दिये है कि होलोग्राम एवं शुगर मील के ढक्कनों की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाये। यह अभियान जारी रहेगा।