बीकानेर। व्यास कॉलोनी स्थित बीकानेर कम्प्यूटर एसोसियेशन के कार्यालय में संपन्न हुई मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एसोसिएशन के कार्यालय में इनोवेशन नाम से एक शिक्षण संस्थान संचालित करने का निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास केली ने जानकारी देते हुए बताया कि इनोवेशन एक स्ववित्तपोषी संस्था की तरह कार्य करेगा जिसका शुभारम्भ एसोसिएशन के दस सदस्यों ने सहयोग राशि प्रदान कर किया है एवं इनोवेशन एक एन.जी.ओ. की तरह कार्य करेगा एवं संस्थान के समस्त स्त्रोतों से जो भी आय होगी वह संस्थान के विकास के लिए खर्च की जायेगी।
सचिव संदीप लाट ने बताया कि इनोवेशन में शुरू में कम्प्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं और बहुत जल्दी ही संस्थान इंग्लिश, हस्त लेखन, व्यक्तित्व विकास एवं कम्प्यूटर से संबंधित सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर पाठ्यक्रम का संचालन किया जाना भी प्रस्तावित है। संस्थान में इन सभी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण एसोसिएशन के सदस्यों एवं इनोवेशन में नियुक्त प्रशिक्षकों द्वारा बहुत ही कम शुल्क पर दिया जायेगा एवं साथ ही कमजोर वर्ग के प्रार्थियों को प्रशिक्षण शुल्क में रियायत भी प्रदान की जायेगी।