शरद टाक
मेडतासिटी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक मोर्चा जिला मंत्री निजामुदीन घोसी के निवास पर जिला उपाध्यक्ष मो. हारून साबुनघर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर अल्पसंख्यक मतदाताओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोडने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कया गया। इस मौके पर जिला मंत्री घोसी ने कहा क प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास के कार्य करवाएं है साथ ही अल्पसंख्यकों के लिए भी भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य करवाएं है उनको आमजन तक पहुंचाए। जिला उपाध्यक्ष साबुनघर ने यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष उजागर करने का आव्हान कया। उन्होने केन्द्र की युपीए सरकार पर आरोप लगाया क केन्द्र सरकार आतंकवादी घटनाओं को रोकने में नाकामयाब रही है। इस मौके पर मोर्चा जिला सदस्य मो. अकील चिश्ती, फिरोज मोयल, इंसाफ मोयल, मो. अकरम, श्रीमती मुन्नी बेगम आदि ने भी अपने विचार रखते हुए पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान कया।