बीकानेर, राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह के संबंध में 13 अगस्त बुधवार को सुबह नौ बजे जयपुर से हैलीकॉपटर से प्रस्थान कर सवा दस बजे राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय बीकानेर पहुंचेगी । बीकानेर यात्रा के दौरान 12 से अधिक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। श्रीमती राजे 15 अगस्त शुक्रवार को डा. करणी सिंह स्टेडियम में स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के बाद दोपहर दो बजे आर्मी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
श्रीमती राजे 13 अगस्त को पूर्वान्ह ग्यारह बजे कृषि विश्व विद्यालय में राज्य मंत्री मंडल की बैठक में शामिल होगी। दोपहर एक बजे वीर दुर्गादास एवं शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी की मूर्ति का अनावरण करेंगी। वे दोपहर डेढ बजे पॉलोटेक्निक कॉलेज परिसर में जन सुनवाई में भाग लेंगी।
मुख्यमंत्री 14 अगस्त गुरुवार को सुबह दस बजकर दस मिनट पर वेटरनरी कॉलेज छात्राावास मैदान में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। पूर्वान्ह ग्यारह बजे पी.बी.एम. अस्पताल परिसर में जियरिट्रिक अस्पताल का उद्घाटन व ‘शिव किसन मींडाराम दम्माणी राजकीय न्यूरो, मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति केन्द्र, हल्दीराम मूलचंद गर्वनमेंट सेंटर ऑफ कार्डियो वास्कुलर साइन्सेज एण्ड रिसर्च के बी.ब्लॉक का शिलान्यास करेंगी। वे दोपहर सवा बारह बजे हिम्मतासर में 400 के.वी. जी.एस.एस. का शिलान्यास करेंगी। मुख्यमंत्री हिम्मतासर से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर एक बजे कोडमदेसर पहुंचेगी जहां कोलायत गजनेर पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगी तथा सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगी। यहां से सडक मार्ग से दोपहर सवा दो बजे नाल पहुंचकर वहां जैसलमेर श्रीगंगानगर बाइपास का शिलान्यास करेंगी।
श्रीमती राजे 14 अगस्त को ही दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर जैसलमेर मार्ग पर बीकानेर विश्व विद्यालय के पुस्तकालय व महाविद्यालय भवन का तथा 3 बजकर 30 मिनट पर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राावास व खेल भवन का शिलान्यास करेंगी। मुख्यमंत्री शाम 5.25 बजे राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय परिसर में एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे शाम 6 बजकर 40 मिनट पर श्रीगंगानगर रोड पर किसान भवन का उद्घाटन व सिटी बस सेवा का शुभारंभ करेंगी। श्रीमती राजे शाम 7 बजकर 30 मिनट पर सार्दुल क्लब मैदान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिकरत करेंगी।
राज्य की मुख्यमंत्री 15 अगस्त शुक्रवार को सुबह नौ बजे डा. करणी सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी तथा दोपहर दो बजे आर्मी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।