KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


सूरतगढ क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग
11 Aug 2008

बरसात का जमा पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन, 8 दिवसीय निराहार तपस्या पूर्ण होने पर शोभा यात्रा, बजरंग दल द्वारा 108 महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप, गौ अत्याचारी के खिलाफ कार्यवाही की माग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 13 अगस्त को, भागीदारी का खण्डन, उपाध्यक्ष बिना सहमति के


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


विकास यादव

सूरतगढ क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग
सूरतगढ, पूर्व विधायक गुरुशरण छाबडा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बीकानेर संभाग मुख्यालय पर मंत्रीमण्डल की प्रस्तावित बैठक में सूरतगढ क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की है। छाबडा ने ज्ञापन में सूरतगढ को जिला घोषित करने, राजियासर बीरमाना, जैतसर, सरदारगढ, ढाबा को तहसील व उप तहसील का दर्जा देने, सूरतगढ जिला परिषद का गठन कर वर्तमान में घटी पंचायत समितियों को विभाजित कर मापदण्डों के अनुसार  छोटी पंचायत समितियां बनाने, 8 किमी परिधि में  अलॉटशुदा भूमि के खातेदारी अधिकार देने, भूमिहीन किसानों के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए भूमि आवंटित करने, रेलवे ओवरब्रिज बनाने, घग्घर बहाव क्षेत्र में चैनल की चौडाई छः बीघा से घटाकर 3 बीघा करने, 30 वर्ष पूर्व स्थापित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कैम्प कोर्ट को पूर्ण न्यायालय के रूप में क्रमोन्नत करने, बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय को इस क्षेत्र में स्थानांतरित करने तथा खाद व सिमेंट फैक्ट्री के निर्माण की योजना बनाकर इस क्षेत्र में स्थापित करवाई जाए। 

बरसात का जमा पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन
सूरतगढ, बरसात का जमा पानी की निकासी की मांग को लेकर वार्डवासियों ने जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में नगरपालिका के समक्ष प्रदर्शन किया। माकपा सचिव लक्ष्मण शर्मा, पार्षद मदन ओझा, समिति अध्यक्ष भादो देवी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने नगरपालिका पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि वार्ड नं. 1, 3, 4 व 6 में बारिस का पानी आज भी जमा पडा है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड रही है साथ ही मच्छर पैदा होने से बीमारी फैलने की आशंका बढ गई है। अतः पानी निकासी के साथ डी.डी.टी. पाउडर का छिडकाव करवाया जाए।


8 दिवसीय  निराहार तपस्या पूर्ण होने पर शोभा यात्रा
सूरतगढ, श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के मोहनलाल गौलछा की 9 वर्षीय पौत्री कोमल जैन की 8 दिवसीय  निराहार तपस्या पूर्ण होने पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होती जैन मन्दिर पहुंची जहां तपस्वी कोमल के साथ जैन बंधुओं ने पूजा अर्चना की। इसके बाद चौपडा धर्मशाला में कोमल का पारणा करवाया गया। गौलछा परिवार  में देवेन्द्र, कन्हैयालाल व पवन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बजरंग दल द्वारा 108 महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप
सूरतगढ, अमरनाथ मामले में जनजागृति पैदा करने के लिए बजरंग दल द्वारा सावन के अन्तिम सोमवार को सिंधी मन्दिर में 108 महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप कर उपवास रखा गया। जिला संयोजक महेन्द्र नागर  ने कहा कि धर्म बचेगा तो देश बचेगा। इसी भावन के तहत यह उपवास रखा गया है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

गौ अत्याचारी के खिलाफ कार्यवाही की माग
सूरतगढ, सरदारगढ गांव में गाय का सिंग काटने व आंख फोडने के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर गौ रक्षा समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। अध्यक्ष महेन्द्र नागर ने पत्र में लिखा है कि जूमे खा ने दो जनो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 13 अगस्त को
सूरतगढ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 13 अगस्त को सुबह 11 बजे चौपडा धर्मशाला में आहूत की गई है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य श्रीमती नीता वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

भागीदारी का खण्डन, उपाध्यक्ष बिना सहमति के
सूरतगढ, कल गठित किए सूरतगढ जनता मोर्चा की पोल एक दिन बाद ही सामने आ गई है। पार्षद सुभाष सैनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर मोर्चा में अपनी भागीदारी का खण्डन करते हुए कहा है कि उसे मोर्चा का उपाध्यक्ष बिना सहमति के बना दिया गया है जबकि उनकी मोर्चा में कोई रुचि नहीं है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

क्षेत्र
महत्वपूर्ण
समस्याओं
समाधान
मांग


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sunil Shetty in the Movie One Two Three


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares