शरद टाक
मेडतासिटी। नगर के ऐतिहासिक मीराबाई एवं श्री चारभुजानाथ मंदिर में आयोजित कए जा रहे सात दिवसीय मीरां महोत्सव परवान चढने लगा है। दिनभर मंदिर में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहता है, समूचा मंदिर परिसर भक्ति कीर्तन की स्वर लहरियों से गूंज रहा है। मीरां भजनों के महक से मीरां नगरी महकने लगी है। मंदिर का सम्पूर्ण वातावरण नंगारों की गूंज के साथ ही गाए जा रहे भक्ति गीतों से मीरामय हो चला है। महोत्सव के पांचवे दिन सोमवार को भी मंदिर में श्रद्घालुओं की काफी आवाजाही रही। आज दिन भर मंदिर में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में अखंड हरिकीर्तन का दौर जारी है जो महोत्सव के समापन तक चलेगा। अखंड हरिकीर्तन के तहत मंडलिया लगातार अनवरत कीर्तन कर रही है। वहीं दूसरी ओर जयपुर आयकर आयुक्त विरेन्द्रसिंह कोठारी ने मीराबाई एवं श्री चारभुजानाथ मंदिर के दर्शन कए। इस मौके पर पुजारी शंकरलाल शर्मा, अनिल शर्मा, राजेन्द्र, गौतम शर्मा, संतोषकुमार शर्मा, महोत्सव समिति के सचिव नारायण कौशिक शर्मा, दलवीर व मुन्नालाल सोनी ने मीरा महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए महोत्सव का पोस्टर भेंट कया। वहीं काठोरी ने सपत्नीक भगवान चारभुजा की पूजा-अर्चना की। मंदिर पर की गई आकर्षक रोशनी को देखने के लिए भी बच्चें अपने अभिभावकों की अगुंली थाम शाम ढलते ही मंदिर क्षेत्र में पहुंचने लगते है और टीमटीमाती जगमग करती रंगबिरंगी रोशनी को निहारते है। वहीं दूसरी महोत्सव के तहत झूले भी लगे है जहा पर महिलाएं व बच्चे आनंद उठा रहे ह। पुलिस-प्रशासन द्वारा कानून सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध कए गए है। पुलिस जाब्ता तैनात कया गया है।