विभिन्न वार्डों की सभा 12 से
11 Aug
2009
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम (13) विधान सभा निर्वाचन से संबंधित वार्डों की वार्ड सभा 12 व 13 अगस्त को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अर्जुन राम चौधरी ने बताया कि बुधवार 12 अगस्त को वार्ड संख्या एक की कार्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान परियोजना, केवलरामजी की बगीची में, वार्ड संख्या 2 की कार्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, परियोजना , केवलरामजी की बगीची, वार्ड संख्या 3 की गिरधर दास मूंधडा बाल भारती माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय बस्ती, वार्ड संख्या 4 की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जस्सूसर गेट, वार्ड संख्या 5 की विवेक बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय, भाटों का वास, वार्ड संख्या 6 की राजकीय माध्यमिक विद्यालय करमीसर, वार्ड संख्या 7 की बिनानी कन्या महाविद्यालय, वार्ड संख्या 8 की फतेहचंद दम्माणी बाल विद्या मंदिर, जस्सोलाई तलाई, वार्ड संख्या ९ की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, सोनगिरि कुआं, वार्ड संख्या 10 की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौखूंटी, वार्ड संख्या 11 की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याल माध्यमिक विद्यालय, कोटगेट के अंदर, वार्ड संख्या 14 की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तेलीवाडा, वार्ड संख्या 15 की लक्ष्मी मोहता भवन तेलीवाडा, मावा पट्टी, वार्ड संख्या 16 की सार्दुल पुष्करणा उच्च माध्यमिक विद्यालय, रघुनाथसर कुआं में, वार्ड संख्या 17 की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दफतरी चौक में, वार्ड संख्या 18 की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, धरणीधर मंदिर के पास, वार्ड संख्या 19 की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुजानदेसर में, वार्ड संख्या 20 की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर बस्ती में, वार्ड संख्या 21 पंडित तोलाराम सारस्वत विद्यापीठ, सुजानदेसर रोड गंगाशहर में, वार्ड संख्या 22 की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भट्ड, गंगाशहर, वार्ड संख्या 27 की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीनाथजी की घाटी में वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को वार्ड संख्या 28 की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन, लक्ष्मी नाथजी की घाटी, वार्ड संख्या 29 की एन.डी.मॉडर्न माध्यमिक स्कूल, आचार्यों के चौक में, वार्ड संख्या 30 राजकीय नव माध्यमिक विद्यालय तेलीवाडा में, वार्ड संख्या 31 कोठारी भवन ढढ्ढों के चौक में, वार्ड संख्या 32 की श्री भैरव बालिका मातृ उच्च माध्यमिक विद्यालय बेगानी चौक में, वार्ड संख्या 56 की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे वर्कशॉप क्लब, लालगढ में, वार्ड संख्या 60 की आवास विकास संस्थान, मुक्ता प्रसाद में सभा होगी।
|