बीकानेर। जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संभावित स्वाइन फल से बचाव के सभी उपाय किए जाएं। इस रोग के नियंत्राण व उपचार में उपयोग में आने वाली दवा, मॉस्क व आधुनिक एप्रीन आदि संसाधन उचित मात्रा में रखे जाएं। गुहा मंगलवार को अपने कक्ष में पानी, बिजली, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि संभावित स्वाइन फल्यू की स्थिति में आवश्यक दवाइयां विभाग के पास रहे व इनका वितरण अलग-अलग स्थानों पर कर दिया जाए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिाकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पास के पानी की लाइन मंगलवार देर रात तक ठीक कर दी जाए। पानी की आपूर्ति गुरुवार से सामान्य हो जाए इसके सभी प्रयास किए जाए। गुहा ने विद्युत एवं पानी के अधिकारियों से कहा कि नोखा में पिछले दो दिन से पानी की आपूर्ति में हो रही गडबडी को तुरंत ठीक किया जाए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिाकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बी.जी. व्यास ने बताया कि नोखा में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पानी की आपूर्ति में दिक्कत थी, अब इसे दुरस्थ किया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन असरफ अली ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिाकी विभाग का चार माह का कंटीजेन्सी प्लान बना लिया गया है। जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डा. सोहन लाल गोदरा ने बताया कि स्वाइन फलू के उपचार के लिए टेमी फलू, मॉस्क व एप्रीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है।