बीकानेर। बीएसएनएलईयू व संयुकत मोर्चे के राष्ट्रीयव्यापी आहवान के तहत आज मंगलवार को पब्लिक पार्क स्थित महाप्रबन्धक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता ताहिर हुसैन ने बताया कि धरना निम्न मुख्य मांगो को लेकर दिया गया। नये वेतन-मान को तुरन्त लागू किया जावे, प्रमोशन पालिसी लागू की जावे, अन्य लम्बित मांगो का निपटारा किया जावे। धरनाथिर्यो को सम्बोघित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कमल सिंह गोहिल ने कहॉ कि यह बडे शर्म की बात है कि बीएसएनएल मैनेजमेंट ने अधिकारीयो के लिए तो नये वेतन मान को लागु कर दिया लेकिन कर्मचारीयो के लिए लागु करने के लिए आनाकानी की जा रही है। इन्होने ने कहॉ कि 19 व 20 अगस्त को प्रस्तावित हडताल के बाद भी अगर बीएसएनएल मैनेजमेंट ने नये वेतनमान को लागु नही किया तो पूरे देश की संचार सेवा ठप्प कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। जिला सचिव हेमनाथ सिद्व ने कहा कि इतने कर्मचारियों की मौजूदगी इस बात की गवाह है कि कर्मचारी अपने हक के लिए जागृत है तथा यह ही जोश कर्मचारियो को 19 व 20 अगस्त को प्रस्तावित हडताल के समय दिखाना है कि हम अपनी मांगो को लेकर जागृत है। कोई भी सरकार कर्मचारियो का हक नही छीन सकती। जिला कोसिंल अध्यक्ष बी.डी.स्वामी ने कहा कि यह बडे शर्म की बात है कि मैनेजमेंट अधिकारियो व कर्मचारियो मे फुट डालने की नीति पर कार्य कर रहा है। इसी लिए अधिकारियो के वेतन-भत्तो को लागू कर दिया। कर्मचारियो के मामले मे आनाकानी की जा रही है। जिला कोसिंल गुलाम हुसैन ने कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है। कर्मचारियो की एकजुटता के सामने सरकार को झुकना ही पडेगा । नही तो कर्मचारीयो को झुकाना आता है। परिमण्डल उपाध्यक्ष एस.एन.नांगल ने कहा कि सरकार की पोलिसी बीएसएनएल का निजीकरण करके इसे बेचना है लेकिन कर्मचारी ऐसा होने नही देगे। कर्मचारी मर जाएगे लेकिन निजीकरण नही होने देगे। क्योकि यह मामला कर्मचारीयो की जिंदगी से जुडा हुआ है। धरनार्थियो को अशोक शर्मा, निहाल सिंह,मदन सिंह,अब्दुल सतार, अश्विनी वाजपेया आदि ने भी सम्बोधित किया। धरनास्थल पर कर्मचारीयो ने अशोक शर्मा के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया गया।