फसल कटाई के लिए प्रशिक्षण 19 से
11 Aug
2009
बीकानेर। राजस्व मंडल, अजमेर के निर्देशानुसार खरीफ फसलों पर फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 19 अगस्त से 21 अगस्त तक उप खंड अधिकारी/ अतिरिक्त कलक्टर की अध्यक्षता में बीकानेर, श्रीडूंगरगढ व खाजूवाला में दिया जाएगा। प्रशिक्षण जिला सांख्यिकी अधिकारी देंगे। जिला कलक्टर भू अभिलेख के अनुसार बीकानेर उप खंड का 19 अगस्त को तहसील बीकानेर के भवन में होगा। जिसमें बीकानेर, कोलायत (उप निवेशन सहित) , 20 अगस्त को तहसील श्रीडूंगरगढ में श्रीडूंगरगढ , नोखा व लूणकरनसर का तथा 21 अगस्त को खाजूवाला में खाजूवाला, पूगल व छतरगढ तहसील के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसम राजस्व/उप निवेशन तहसीलों के समस्त तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, भू अभिलेख निरीक्षकों, कृषि अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित पंचायत सिमतियों तथा सांख्यिकी सेवाओं के कर्मचारियों को आवश्यक रूप से हिस्सा लेने के लिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
|