बीकानेर। त्यौहारों और शादियों के सीजन में सोने की बात करें तो यह केवल सपनों वाली चमक अब सपनों से भी दूर होती नजर आ रही है। अब आम आदमी के लिए सोना क्रय करना आज के युग में सपने के समान प्रतीत होता नजर आ रहा है। जबकि सोने की कीमतों ने अब तक के सारे तोड दिये हैं जबकि पहले यह सोना 13 हजार से 14 हजार प्रति दस ग्राम मिलने वाला सोना अब 16 हजार के आंकडे को पार कर गया है। बीकानेर बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने के दाम इस साल 17 हजार से भी पार जाने की पूरी संभावना नजर आ रही है। शेयर बाजार में तेजी के साथ ही सोना ने 16 हजार का आंकडा पार कर लिया है, सोने की चमक ने निवेशकों को अपनी ओर खींच रही है जिन सोने व्यापारियों ने पिछले सात-आठ महीने पहले सोने में निवेश किया था उन्हें अब करीब 35 से 40 प्रतिशत का मुनाफा मिला है। कारोबारियों का मानना है कि सोने की तेजी थमने वाली नहीं है। आमतौर पर श्राद्ध पक्ष के दौरान लोग सोना क्रय नहीं करते लेकिन इसमें तेजी से हो रही वृद्धि को मध्यनजर रखते हुए इसे क्रय करने का मौका नहीं चूकना चाहते जबकि इस पक्ष में सोने की खरीद जरूर कम होती है लेकिन बंद भी नहीं होती। सोने में तेजी से हो रही वृद्धि से कारोबारियों मानना है कि इस वृद्धि का असर क्रय पर नहीं पडेगा। वहीं जानकारों का मानना है कि विदेशी संस्थागत निवेशक भी सोने का निवेश कर रहे हैं जिससे सोने की कीमतों में तेजी आ रही है उसका असर घरेलू बाजार में भी इसकी मांग गत साल के मुकाबले 30 से 40 फीसदी कमी आई जबकि बाजारों में सोने के दाम तीन महीने में उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है।