स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच होगी
11 Sep
2009
बीकानेर। नाइस फाउंडेशन की ओर से नगर निगम व नगर विकास न्यास बीकानेर के सहयोग से शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ शीध्र किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों निर्धारित वार व समय पर बीमार बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ आस-पास की स्कूलों के बच्चे भी निर्धारित विद्यालय में पहुंचकर ले सकेंगे। फाउंडेशन के जूनियर प्रोग्राम अधिकारी नवीन सोलंकी के अनुसार प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ग्रीष्मकाल में सुबह साढे सात बजे से नौ बजे तक व शीतकाल में सुबह साढे आठ बजे से दस बजे तक कोटगेट के पास के राजकीय सार्दूल उच्च माध्यमिक विद्यालय व महिला मंडल स्कूल में ग्रीष्मकाल में सुबह नौ बजे से साढे ग्यारह बजे तक व शीतकाल में सुबह दस बजे से साढे ग्यारह बजे तक राजकीय बोथरा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट में, ग्रीष्मकाल में सुबह साढे दस बजे से बारह बजे तक व शीतकाल में पूर्वान्ह साढे ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुरुद्वारा रानी बाजार व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथसर कुआं में, (ग्रीष्मकाल) में दोपहर बारह बजे से डेढ बजे तक व (शीतकाल) में दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक भैरव रत्न बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बेगानी चौक में, सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धरनीधर मंदिर नं.5, बुधवार को पी.बी.एम. मोन्टेन्सरी माध्यमिक विद्यालय व शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिवबाडी में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच व चिकित्सा की जाएगी। इसी तरह प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंदिरा गांधी नहर कॉलोनी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, दयानंद मार्ग (लेडी एल्गिन), फतेहचंद दम्माणी बालिका विद्या मंदिर, जस्सोलाई, करनाणी स्कूल, गंगाशहर, राजकीय विद्यालय, करमीसर, गिरधर दास मूंधडा बाल भारती विद्यालय, प्रत्येक मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुक्ता प्रसाद नगर, गुरुवार को राजकीय स्कूल मुरलीधर व्यास व शनिवार को मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य की चिकित्सा की जांच की जाएगी। अति गंभीर स्थित होने पर पी.बी.एम. अस्पताल के शिशु चिकित्सालय की प्रथम मंजिल पर अंत रोगी वार्ड निर्मित किया गया है जो 24 घंटे खुला रहेगा। किसी भी दुर्घटना की अवस्था में आपातकालीन नम्बर 1800-180-6010 पर फोन किया जा सकता है।
|