बीकानेर। देवदास की पत्नी सरिता पिछले कई दिनों से बीमार रहती थी इसके चलते उसके पति देवदास ने इंदिरा कॉलोनी निवासी सालू व पिंकी से संपर्क किया तो उन्होंने सरिता पर भूतनी का साया बताते हुए कहा कि इसे हमारे पास छोड दो तो उसके पति ने मरता क्या न करता की तर्ज पर उसे भूत भगाने वाले सालू व पिंकी के पास छोड दिया उसके एक दिन बाद ही सालू व पिंकी ने देवदास को दूरभाष किया कि हमने उसके घट में आने वाली भूतनी को भगा दिया है तब देवदास अपनी माता के साथ इंदिरा कॉलोनी पहुंचा जहां सरिता को बंधे हुए देखा और उसके पैरों में काफी सूजन थी वह यह देखकर आश्चर्यचकित रह गया कि जब वह यहां छोडकर गया था तो ऐसी स्थिति में नहीं थी उसके बाद अचानक ऐसी स्थिति क्यों हुई इस पर देवदास ने सालू व पिंकी से सवाल जवाब किया तो उन्होंने उसके सामने ही लाठियों से सरिता पर वार किया तब देवदास ने इसका विरोध किया और वह भूत भगाने के चक्कर से छुटकारा पाया और वह सरिता को पीबीएम ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सरिता के परिजनों ने बीछवाल थाने में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस संबंध में बीछवाल पुलिस थाने ने ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर इस मामले में तांत्रिक सालू व पिंकी के खिलाफ हत्या का मामला भादंसं की 304 के तहत मामला दर्ज किया है तथा मृतका सरिता का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।