मोबाइल टॉवर हटाने की मांग
11 Sep
2009
बीकानेर। गांधी कॉलोनी व बापू कॉलोनी के वाशिंदों व वार्ड नम्बर 10 की पार्षद संतोष गुर्जर ने जिला कलेक्टर श्रेया गुहा को पत्र प्रेषित कर मांग की उस कॉलोनी में मोबाइल टॉवर स्थापित किया जा रहा है जबकि इस कॉलोनी में पहले से ही तीन-चार मोबाइल टॉवर स्थापित हैं इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पडेगा साथ ही अध्ययनरत बच्चों के अध्ययन पर भी इसका प्रभाव पड सकता है। मोबाइल टावर लगने से डीजल इत्यादि की गंध से भी बीमारी से ग्रसित नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पडेगा।
|