बीकानेर। जिला ग्रामोद्योग संघ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र प्रेषित कर ग्रामोद्योग पर कर छूट की सीमा 30 लाख से बढाकर 1 करोड रूपये करने की मांग की है। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष धर्मचंद सेठिया व कोषाध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने पत्र में लिखा कि सरकार की अधिसूचना में साबुन, ईंट, लोहा, लकडी, स्टील आदि पर जो छूट दी गई उसकी सीमा काफी कम है। इस आर्थिक मंदी के दौर में कुटीर उद्योगों से जुडे उद्योगपतियों को परेशानी का सामना करना पडेगा। संघ ने मांग की कि छूट सीमा बढाने की मांग की जिससे उद्यमियों को राहत मिल सके।