ग्रामीणों ने एसई का घेराव किया
11 Sep
2009
बीकानेर। कई दिनों से जले हुए ट्रांसफार्मरों को नहीं बदलने के कारण आक्रोशित हुए अक्कासर ग्रामीणों ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के वृत अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि केवल तीन घंटे ही बिजली दी जाती है जिससे उनको काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने वृत कार्यालय में जमकर नारेबाजी की तथा गांव में लगे ट्रांसफार्मर लगे हैं जिनमें एक ट्रांसफार्मर छह दिन पूर्व जल गया था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग को दी थी लेकिन उसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण पॉवर सप्लाई में भी दिक्कत आ रही है साथ ही उनकी फसलें भी चौपट रही हैं जबकि अधीक्षण अभियंता ने ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया था उसके बाद भी नहीं बदला गया इससे विभाग की घोर की स्पष्ट झलक नजर आती है। पिछले दिनों ग्रामीणों द्वारा दिये गये सांकेतिक धरने के दौरान भी विभाग को समस्या से निजात दिलवाने की मांग की थी लेकिन आज तक इस समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड रहा है।
|