मुकेश अंबानी ने कहा, चक दे इंडिया..
11 Oct
2007
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पुणे में आयोजित एक समारोह में कहा कि चक दे की भावना अब भारतीय उद्योगों में...
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पुणे में आयोजित एक समारोह में कहा कि चक दे की भावना अब भारतीय उद्योगों में भी आनी चाहिए। इस भावना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और हाकी टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों को विजयद्वार तक पहुंचाया है। खुद को हिन्दी फिल्मों का शौकीन बताते हुए अंबानी ने कहा कि वह चक दे की विषयवस्तु से काफी प्रभावित हुए हैं। यहाँ एक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कम लागत वाली रचनात्मक पहल के जरिए भारत के लिए विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का आधार तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इस रचनात्मक रूख से लाखों भारतीयों के जीवन में गुणवत्ता के लिहाज से परिवर्तन किया जा सकता है और भारत को अंतरराष्ट्रीय महाशक्ति बनाया जा सकता है।
अंबानी यहां 12वें फिरोदिया पुरस्कार समारोह के मौके पर आये थे। यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
|