बीकानेर (संवाद)। बीकानेर पूर्व व पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा, कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय प्रत्याशियों का घर-घर जनसम्पर्क व नुक्कड सभाओं का आयोजन जारी है। मंगलवार को बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नारायण दास आचार्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व आचार्य गोपेश्वर बस्ती से अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पहुंचे। इस दौरान आचार्य का शहर में विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उमीदवार रामकृष्ण दास गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के बाद जनसम्पर्क तेज कर दिया है। गुप्ता ने रानी बाजार, गंगाशहर रोड, हनुमान हत्था, धोबी धोरा, माजीसा का बास क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। मतदाताओं को सबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि वे जनता की आवाज को विधानसभ में बुलंदी के साथ उठाने की पूरी क्षमता रखते है और जनता का सहयोग मिला तो वे विधानसभा में पहुंच कर आमजनता की बात को विधानसभा में रखेगें और सरकार से जनहित के कार्य करवायेगें। लोगों ने गुप्ता को विश्वास दिलाया कि वे गुप्ता के पक्ष में मतदान करेगे। वहीं गुप्ता के समर्थन में प्रचार के लिये एडवोकेट की टीम ने पवनपुरी सैक्टर ३ व ४, चौधरी कॉलोनी, गंगाशहर में घर-घर जाकर मतदाताओं से गुप्ता को विजयी बनाने की अपील की।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल बिस्सा का जनसम्पर्क अभियान मंगलवार को जारी रहा। बिस्सा ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड संया ४६, ४७ में घर-घर जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगें। बिस्सा ने जनसम्पर्क के दौरान नुक्कड सभाओं को सबोधित किया। जनसम्पर्क के दौरान जुगल, कैलाश राजपुरोहित, अरविन्द्र व्यास, आंनद पुरोहित, सरलादेवी, शांतिदेवी, सारदा, पुष्पा पारीक, विकास, चन्द्रप्रकाश, विष्णु व्यास, नवरतन व रूपकिशोर सहित बडी संया में बिस्सा समर्थक साथ थे।
महिला कांग्रेस कमेटी (ई) की संभाग प्रभारी श्रीमती सुनीता गौड के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा. तनवीर मालावत का जनसम्पर्क जारी रखते हुए महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने करणी नगर, गांधी कॉलोनी, पटेल नगर, सुदर्शना नगर आदि क्षेत्रों में घर-घर सम्पर्क कर डा. तनवीर मालावत के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।