बीकानेर (संवाद)। पशु चिकित्सा शिक्षा में राजस्थान देश का अग्रणी राज्यों में है क्योंकि वेटरनरी कॉलेज की सुविधाएं विश्वस्तरीय है, ये विचार कनाडा के वैज्ञानिक प्रो. वासुदेव शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने जन स्वास्थ्य में पशु चिकित्सकों की भूमिका की विस्तार से विवेचना की। डा. वासुदेव शर्मा ने मेड काऊ बीमारी सालमोनेला जीवाणु से प्रदूषित भोजन को खाने से होने वाली बीमारी, कीटनाशकों एवं एंटीबायोटीक औषधियों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाली हानियों एवं गंगा जल की उपयोगिता व अन्य बिन्दुओं पर अपने विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी डा. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जन्म दिवस, 11 नवबर को इस वर्ष से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय करने हुए भारत के समस्त विश्वविद्यालयों में इसे समारोह पूर्वक मनाने का अनुरोध किया गया। इस उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु प्रजनन एवं पशु आनुवांशिकी विभाग के संगोष्ठी भवन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. प्रताप नारायण कुलपति, राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर ने की। उन्होंने वैज्ञानिकों से जन-स्वास्थ्य सबन्धी अनुसंधानों पर जोर देने का आह्वान किया। अधिष्ठाना प्रो.ए.के.गहलोत ने आगंतुको का स्वागत करते हुए महाविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रगति के बारे में भी बताया। एम.एन .इन्स्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड सांइसेज के प्रांगण में एम.एन.गु*प ऑफ इन्स्टीट्यूशन मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती समारोह में आमंत्रित अतिथिगण उपाध्यान चंद्र कोचर हेम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये।