बीकानेर आगामी २३ नवम्बर को होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस व भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किये। कांग्रेस प्रत्याशी भवानी शंकर शर्मा डागा चौक स्थित कांग्रेस कार्यलय से जुलूस के रूप में रवाना हुए। उनके साथ भारी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान जहॉ जहॉ से शार्मा का काफिला निकला वहॉ वहॉ कांग्रेस प्रत्याशी का भव्य स्वागत हुआ । कलेक्टेट पहुंचे जुलूस में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आतिश बाजी कर भवानी भाई के समर्थन की हुंकार लगाई भवानी शंकर शर्मा ने मूहूर्त में अपना नांमाकन पत्र भरा । उनके साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाँ बी.डी कल्ला ,रेवन्त राम पंवार शहर अध्यक्ष जर्नादन कल्ला, मकसूद अहमद बाबू जय शंकर जोशी सोम चन्द सिघवी डॉ तनवीर मालावत सुषमा बारूपाल सुरेन्द्र व्यास राजेश भोजक सहित अनेक वरिष्ट कांग्रेसी नेता व पार्टी पदाधिकारी शामिल थे। उधर भाजपा प्रत्याशी गोपाल गहलोत ने भी अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया सवेरे ही जयपुर से बीकानेर पहुंचे गोपाल गहलोत ने बिना रैली निकाले सीधे ही एडीएम कार्यलय पहुंचकर नामांकन भरा। उनके साथ सांसद अर्जुन राम मेघवा विधायक गोपाल जोशी, कन्हैया लाल जोशी, बाबु लाल गहलोत थे।