बीकानेर राज. हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना को लेकर किये जा रहे आंदोलन के 87वें दिन भी जारी रहा। किसी भी अधिवक्ता ने आज भी कोर्ट में पैरवी नहीं की। क्रमिक अनशन के 73वें दिन बुधवार को गणेश चौधरी, रमेश कुमार जोशी, सुरेश मोहता, अशोक कुमार व्यास, ज्योतिप्रकाश पुरोहित, शरद पुरोहित, तेजसिंह, मेजर चिमनसिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। संभागीय स्तरीय संघर्ष समिति के संयोजक रामकृष्ण दास गुप्ता ने कहा कि संभाग के अधिवक्ता ने आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए पिछले तीन माह से हडताल कर रखी है तथा अंतिम सफलता नहीं मिल जाती तब तक आंदोलन चालू रहेगा। मेजर चिमनसिंह ने कहा कि बीकानेर संभाग के वकीलों ने आम आदमी को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए इस आंदोलन को चालू किया है। बार अध्यक्ष अजय पुरोहित ने कहा कि यह आंदोलन पूर्णतया अहिंसक और गैर राजनैतिक आंदोलन है। पुरोहित ने कहा कि जब कभी राज्य सरकार का कोई मंत्री आयेगा तो उसका घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा।