सतीश कौशिक नारायण सेवा संस्थान के ब्रांड एम्बेसेडर
11 Dec
2006
विकलांगता का इलाज तो चिकित्सीय पद्घति से किया जा सकता है, लेकिन समाजजनों में आई मन की विकलांगता को दूर करने के लिए विचारों में बदलाव की महत्ती आवश्यकता है। - सतीश कौशिक
उदयपुर, 9 दिसम्बर। फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक ने शनिवार को नारायण सेवा संस्थान के मानव मंदिर परिसर में 151 निःशुल्क पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि विकलांगता का इलाज तो चिकित्सीय पद्घति से किया जा सकता है, लेकिन समाजजनों में आई मन की विकलांगता को दूर करने के लिए विचारों में बदलाव की महत्ती आवश्यकता है।
प्रातः 9 बजे मानव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कौशिक ने कहा कि विश्वभर के आस्थास्थलों पर जाकर मैंने दर्शन किए है, लेकिन मानवता के मंदिर के दर्शन मैंने पथम बार ही किए हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो एवं सेरेब्रल पाल्सी के कारण आई विकलांगता का इलाज नई चिकित्सा पद्घति से संभव हो चुका है, लेकिन समय के बदलाव के साथ समाज भी अपंग बनता जा रहा है।
कौशिक ने उपस्थित जनों को चार दि की चांदनी में ऐसा भी कुछ काम करो, सुबह-सुबह मुस्काना सीखो, हंसते-हंसते शाम करो के माध्यम से सुखी जीवन जीने का मशवरा दिया।
इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी ने कौशिक को संस्था का ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की घोषणा भी की तथा कौशिक ने स्वीकृति प्रदान की।
इससे पूर्व कार्यक्र म की अध्यक्षता कर रहे सहारा इंडिया न्यूज चैनल राजस्थान के चीफ एडिटर पाल शक्तावत ने कहा कि सरकारी आंकडों के मुताबित ढाई करोड से अधिक कन्याओं को कोख में ही मार दिया गया है, इससे स्पष्ट पता चलता है कि समय बदलने के साथ ही मानवीय संवेदनाएं शून्य के स्तर पर पहुंच चुकी हैं। भगवान के रूप में पूजे जाने वाले डॉक्टर बडा बनने के चक्कर में प्रतिदिन सैंकडों कन्या भुण को अपने क्रुर हाथों से जन्म नहीं लेने दे रहे हैं।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि सतीश कौशिक, सहारा इण्डिया टी वी के चीफ एडिटर श्रीपॉल शक्तावत, पत्रकार मीना शर्मा, अनिल अरण, मानवेन्द्र, यशपॉल छाबडा, प्रवीण भारद्वाज, राधेश्याम अग्रवाल, सावित्री अग्रवाल एवं नारायण सेवा के कैलाश मानव, प्रशांत अग्रवाल, कल्पना गोयल एवं वन्दना अग्रवाल उपस्थित थे।
|