दीपावली साज-सज्जा के परिणाम घोषित
12 Nov
2007
वागड महोत्सव दौरान सम्मानित किया जाएगा
डूंगरपुर १२ नवंबर/जिला प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा डूंगरपुर को क्लीन व सुन्दर शहर बनाने की योजना के तहत आयोजित दीपावली साज सज्जा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि छः सदस्यीय दल द्वारा दीपावली पर्व पर दुकानों व बाजारों की साज-सज्जा का अवलोकन कराया गया । इसमें दुकान साज-सज्जा में प्रथम मेहता ट्रांसपोर्ट, द्वितीय राजमंदिर ईलेक्ट्रोनिक्स व तृतीय पंकज ज्वैलर्स को घोषित किया गया है। इसी प्रकार बाजार सजावट प्रतियोगिता में सुपर मार्केट (हनुमानजी के ढाले से कैला बाग मार्केट) को प्रथम, न्यू मार्केट ( तहसील चौराहा से जज साहब दरवाजा मार्केट) को द्वितीय तथा महाराजा मार्केट (लक्ष्मण मैदान से पंचायत समिति मार्केट) को तृतीय घोषित किया गया है। समस्त विजेताओं को वागड महोत्सव दौरान आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
निर्णायक दल में चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश चंद्र जैन, उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता सूरजमल भावसार तथा विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सम्मिलित थे।
|